Header Ads

थल सेना भर्ती का आयोजन, व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित


जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैंप में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर तक भरे जाएंगे। व्याख्याता (पंचायत) भर्ती परीक्षा के नतीजे बुधवार को व्यापमं ने घोषित किए। भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को हुई थी। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में 3 से 5 अक्टूबर नौ सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को

जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैंप में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए दस फरवरी 2018 को परीक्षा होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर तक भरे जाएंगे। आवेदन की पात्रता उन्हें होगी जो रायपुर जिला के स्कूल में पांचवीं की पढ़ाई कर रहा हो। इसके अलावा कक्षा तीसरी व चौथी में यहां पढ़ाई किया हो। आवेदन से संबंधित जानकारी वेबसाइट www.nvshq.org , www. jnvraipur.com से ले सकते हैं। इसके अलावा माना कैंप स्थित स्कूल से भी संपर्क किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़  व्याख्याता (पंचायत) भर्ती 2017 परीक्षा के नतीजे घोषित

व्याख्याता (पंचायत) भर्ती परीक्षा के नतीजे बुधवार को व्यापमं ने घोषित किए। भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को हुई थी। पिछले दिनों व्यापमं ने इसके मॉडल आंसर जारी किए। इस पर दावा-आपत्ति मंगाई। विशेषज्ञों से दावा-आपत्ति का निराकरण कराने के बाद व्यापमं से परिणाम जारी किया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे:  Click Here

नौ सेना भर्ती रैली 3 से 5 अक्टूबर को 

राजधानी के इंडोर स्टेडियम में 3 से 5 अक्टूबर नौ सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पुलिस विभाग को नौसेना भर्ती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, नगर निगम को परीक्षा के लिए इंडोर स्टेडियम में बैठक, बिजली, पेयजल आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है।

No comments