Header Ads

पुलिस में सिपाही से डीएसपी तक पांच हजार पदों पर भर्ती


चार हजार सिपाही के लिए आवेदन, पांच सौ एसआई के पद निकालने की तैयारी...
पुलिस में इस साल डीएसपी, सब इंस्पेक्टर और सिपाही के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। सिपाही और डीएसपी पद के लिए आवेदन भी जारी कर दिया गया है। सिपाही के चार हजार से ज्यादा पद हैं। डीएसपी के 80 पदों के लिए लोक सेवा आयोग पीएससी के माध्यम से परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और रक्षित निरीक्षक के 500 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
रायपुर सहित सभी जिलों में भर्ती की तैयारी शुरू भी हो गई है। पहले चरण में सिपाही और सशस्त्र बल के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 4 हजार पदों के लिए आवेदन जारी किया गया है। तीन महीने के भीतर इनकी भर्ती पूरी हो जाएगी। पीएसपी ने भी डीएसपी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी महीने 18 फरवरी को इसके लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी महीने सब इंस्पेक्टर से लेकर आरआई के लिए भी आवेदन जारी किया जाएगा। पुलिस अफसरों के मुताबिक जिला बल से लेकर बटालियन और अन्य शाखाओं में फोर्स की कमी है, इसलिए बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है।

भर्ती के मापदंडों में बदलाव

इस बार भर्ती प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव की तैयारी है। भर्ती में इस बार फिजिकल टेस्ट पर ज्यादा फोकस नहीं किया जा रहा है। सिपाही भर्ती में केवल दौड़ को ही शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को केवल दौड़ाया जाएगा, उसके बाद मेडिकल जांच की जाएगी। इसके लिए नियमों में संशोधन कर लिया गया है।

राज्य बनने के बाद 38 हजार पदों पर हुई भर्ती

राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में 22 हजार पुलिस फोर्स थी, 17 साल में बढ़कर 60 हजार हो गई है। इसमें जिला बल, सशस्त्र बल, एसटीएफ और नए बटालियन शामिल है। इस साल फिर बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। पिछले साल भर्ती हुए पुलिस अफसरों की ट्रेनिंग चल रही है। जल्द ही उन्हें फील्ड में पोस्टिंग दी जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती

जिला बल- 2258
सशस्त्र बल- 1786
एसआई/आरआई- 500
डीएसपी- 80

पुलिस कांस्टेबल (सशस्त्र बल) भर्ती 1786 पदों के लिए: Click Here
जिला बल भर्ती 2258 पदों के लिए:                               Coming soon
एसआई/आरआई भर्ती 500 पदों के लिए:                     Coming Soon
डीएसपी भर्ती 80 पदों के लिए:                                    Coming Soon

No comments