Header Ads

UPSC 2016 का परिणाम घोषित, कर्नाटक की के. आर. नंदिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया

K.R Nandini UPSC Topper 2016

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सर्विस एग्जाम 2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कर्नाटक की के. आर. नंदिनी  ने यूपीएससी की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पहला स्थान प्राप्त करने वाली नंदिनी ने कहा कि वह हमेशा से आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं । सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर नंदिन ने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है। भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी नंदिनी देश के शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहती है।

अन्य पिछड़ा वर्ग की नंदिनी सोने की खदान के लिए मशहूर कर्नाटक के कोलार की रहने वाली है। उन्होंने चौथी बार में आईएएस बनने का लक्ष्य हासिल किया है। फिलहाल वह फरीदाबाद में कस्टम, एक्साइज एंड नारकोटिक्स एकेडमी में प्रोबेशन पर हैं। नंदिनी ने बताया, 2014 में आईआरएस मिलने के बाद 2015 में भी परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो सकी। लेकिन मैंने हार नहीं मानी।

2016 में एक बार फिर परीक्षा दी। नंदिनी ने कहा, टॉप करना अद्भुत अनुभव है। आईआरएस बनने के बाद इस सफलता के लिए मैंने जी-जान लगा दी थी। बता दें कि नंदिनी को 2014 में 849वीं रैंक हासिल हुई थी। नंदिनी ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का पेपर दिया था। उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की थी।

रिसल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा की नम्रता ने देश में 99 वां रैंक हासिल किया।  पूरी खबर यहाँ पढ़े Click Here

No comments